Movie prime

पटना में ओमिक्रोन के खतरे के बीच CM ने स्कूलों को लेकर कही बड़ी बात

 

देश भर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के बीच अब बिहार में भी इसका पहला मरीज पाया गया है। राजधानी पटना में ओमिक्रोन का पहला केस मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के सभी पार्क, पटना जू, गांधी मैदान और गोलघर बंद कर दिया गया है। वहीं आज मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर बड़ी बात कह दी है। 

दरअसल, जब मुख्यमंत्री से सवाल किया गया कि विद्यालय को ऑनलाइन करने की सरकार की क्या तैयारी है, इसपर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा फिलहाल इसकी कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है लेकिन हम लोग बैठक कर तमाम पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभी बिहार में इतनी खराब स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज भी उनकी बैठक है और इस बैठक में वह तय करेंगे कि आगे क्या कुछ किया जा सकता है। इस लिहाज से मुख्यमंत्री की आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

यही नहीं मुख्यमंत्री ने समाज सुधार अभियान को लेकर कहा कि समाज सुधार अभियान का प्रभाव बहुत बड़ा है और इसमें बहुत लोग शामिल होते हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की वह इस अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने कहा, " आप लोगों को काम है कि जो चल रहा है उसका प्रभाव क्या है इसे दिखाइए, कौन क्या बोलता है उस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। " 

बिहार में ठंड का सितम, आज से चलेगी पछुआ हवा- https://newshaat.com/bihar-local-news/cold-weather-in-bihar-westerly-wind-will-blow-from-today/cid6148248.htm