Movie prime

बिहार में ठंड का सितम, आज से चलेगी पछुआ हवा

 

राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों पारा लगातार गिर रहा है। जहां पिछले दो दिनों से कई इलाकों में बारिश हुई वहीं अब मौसम का मिजाज शुक्रवार से बदला-बदला लग रहा है। पटना सहित कई राज्यों में हल्की-हल्की धूप हो रही है मगर ठंडी हवा चल रही है। राज्य में पूर्वी हवा बंद होकर पछुआ चलने लगी है। बता दें कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में दो चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं इसके साथ ही राज्य के कुछ जगह पर मध्यम और घने स्तर का कोहरा छाने की आशंका है। एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान भी है। 

पीएम

वहीं गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के स्तर पर बारिश हुई। बादलों की लुकाछिपी भी चलती रही। आपको बता दें कि गुरुवार को गया और बांका में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10.0 डिग्री सेल्सियस के साथ जिरादेई का सबसे ठंडा रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बिहार में ओमिक्रोन ने दी दस्तक, पटना में मिला पहला मरीज- https://newshaat.com/bihar-local-news/omicron-knocked-in-bihar-first-patient-found-in-patna/cid6147614.htm