Movie prime

भोजपुर जिले के माले नेता की गोली लगने से हालत गंभीर, अस्पताल में कराए गए भर्ती

 

बिहार की बड़ी खबर भोजपुर जिले से आ रही है, जहां अपराधियों ने ददन पासवान को गोली मार दी है। भाकपा माले के नेता ददन पासवान को अपराधियों ने गोली मारी है। घटना तरारी ब्लॉक के बिहटा में हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने वारदात को वर्चस्व की लड़ाई में अंजाम दिया है। ददन पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। 

ददन पासवान की रंजीत नाम के व्यक्ति के साथ रंजीस चल रही है। बताया जा रहा है कि तकरीबन 2 साल पहले ददन पासवान के चाचा झरी पासवान की हत्या कर दी गई थी। बाद में बदले के तौर पर दूसरे खेमे के एक व्यक्ति की हत्या की गई और अब ददन पासवान को विरोधियों ने निशाना बनाया है घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन जारी है। 

माले नेता को गोली मारे जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर नासरीगंज तकली रोड को जाम कर दिया है। बेटा बाजार को भी बंद कराया गया है। इमादपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और उसने किसी तरह जाम खुलवाया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव फैला हुआ है। 

ADJ अविनाश कुमार से मारपीट मामले में सिविल कोर्ट के वकीलों का फूटा गुस्सा- https://newshaat.com/bihar-local-news/civil-court-lawyers-got-angry-in-the-case-of-assault-on-adj/cid5805328.htm