Movie prime

Bihar: भारत बंद को भारतीय जनपरिवार पार्टी का समर्थन, अध्यक्ष ने कहा- तीनों विवादित कानून को वापस ले सरकार

 

तीन कृषि कानून के विरोध में आज किसानों ने भारत बंद किया। अन्य शहरों की तरह ही बिहार में भी इस बंद को समर्थन मिला। बिहार की विपक्षी पार्टी ने  इस बंद को अपना समर्थन दिया। इस सिलसिले में बिहार के भारतीय जन परिवार पार्टी ने भी पार्टी अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर आंदोलन किया। हाथों में बैनर पोस्टर लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीनों विवादित कानून वापस लेने की मांग की।

अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि केंद्र सरकार को अभिलंब तीनों कृषि कानून वापस लेना चाहिए, अन्यथा आंदोलन होता रहेगा। किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनका नफा- नुकसान हमारा नफा-नुकसान है। यदि कृषि कानून से किसानों का हित नहीं हो रहा है तो सरकार को बिना समय गवाएं इसे वापस ले लेना चाहिए। यही देश हित में है। 

Ad

बता दें कि इस प्रदर्शन में सुधीर कुमार मालाकार( उपाध्यक्ष पटना जिला मालिमालाकर कल्याण समिति) पंकज कुमार, मुकेश सैनी, हरीश कुमार, अजय कुमार मालाकार, मंटू कुमार, अभिषेक कुमार, अभिषेक यादव, सहित कई लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर सरकार के सामने अपनी मांग रखी। 

A.N कॉलेज में आयोजित व्याख्यान में BPSC के पूर्व अध्यक्ष शिशिर सिन्हा ने कही ये बातें- https://newshaat.com/bihar-local-news/former-bpsc-president-shishir-sinha-said-these-things-in/cid5341126.htm