Movie prime

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएम नीतीश ने जे०पी० गंगा पथ पर किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित जेपी गंगा पथ पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस दिन हम पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से 'जल-जीवन-हरियाली' जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने घर, मोहल्ले और आस-पास के क्षेत्रों में पेड़ लगाकर स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने में योगदान दें।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पर्यावरण विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., एसएसपी अवकाश कुमार और प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।