Movie prime

Bihar: पशुपति पारस को हराने वाले RJD के पूर्व विधायक को पंचायत चुनाव में मिली हार

 

बिहार में पंचायत चुनाव की धूम मची है। कई परिणाम ऐसे आ रहे हैं जो बेहद चौंकाने वाले हैं। बीते रोज हमने आपको बताया था कि किस तरह पटना में रिवाल्‍वर रानी के नाम से चर्चित मुखिया भी अपनी कुर्सी नहीं बचा सकीं। रिवाल्वर रानी का जादू नहीं चला और वह चुनाव हार गई। ताजा मामला खगड़िया जिले से सामने आया है। यहां राजद के पूर्व विधायक को मुखिया पद के चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। साल 2015 में अलौली से पूर्व विधायक रहे राजद के चंदन राम को मुखिया पद पर जीत हासिल नहीं हुई। पूर्व विधायक चंदन राम ना केवल चुनाव हार गए बल्कि वह बुरी तरीके से पांचवें नंबर पर रहे। उन्हें केवल 567 वोट ही हासिल हो पाए। 

पीएम मोदी

चंदन राम की हार चर्चा का विषय इसलिए है क्योंकि वह 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर जीत हासिल कर के विधानसभा पहंचे थे। तब उन्होंने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को हराया था। साल 2015 के चुनाव में पशुपति पारस अलौली से लोजपा के कैंडिडेट थे लेकिन उन्हें चंदन राम ने पटखनी देते हुए जीत हासिल कर ली थी। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। अलौली सीट से राजद के टिकट पर रामवृक्ष सदा मैदान में उतरे और उन्होंने जीत हासिल की। आज पशुपति पारस केंद्र में मंत्री हैं लेकिन वहीं चंदन कुमार उर्फ चंदन राम तेतराबाद पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ने उतरे लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। 

पटना में रिवाल्‍वर रानी हुई पराजित- https://newshaat.com/bihar-local-news/bihar-panchayat-election-revolver-rani-was-defeated-in/cid5775345.htm