Movie prime

बिहार पंचायत चुनाव: पटना में रिवाल्‍वर रानी हुई पराजित, फिल्मी सितारों का भी नहीं चला जादू

 

बिहार पंचायत चुनाव के सातवें चरण में पड़े वोटों की आज गिनती हो रही है। सातवें चरण के मतगणना में कई बड़े चेहरे हार गए। वहीं कई लोगों के हाथ जीत लगी। जहां एक तरफ शिवहर में भोजपुरी एक्‍ट्रेस अर्चना सिंह हार गई। वहीं शिवहर के चमनपुर पंचायत से मुखिया पद पर पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। आपको बता दें ये वही अजय कुमार सिंह हैं, जिनके नामांकन के बाद आयोजित भोज में चावल और मछली खाने से करीब ढाई सौ लोग बीमार पड़े थे। 

इधर, पटना में रिवाल्‍वर रानी के नाम से चर्चित मुखिया भी अपनी कुर्सी नहीं बचा सकीं। सरसौला पंचायत से रंजू देवी के जीत दर्ज करने के बाद वहां दोबारा मतगणना की जा रही है। शेखपुरा से जिला परिषद के चुनाव में चेवाड़ा से मुखिया पद के लिए पंकज कुमार ने जीत दर्ज की। वहीं पटना की नोहसा पंचायत से मुखिया पद के लिए गुलाफ्शा परवीन चुनाव जीतीं। इधर, बांका के परमानन्दपुर प्रखंड से जगरनाथ साह मुखिया पद के लिए जीते। बेगूसराय जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 से पुष्पा कुमारी मुखिया बनी। वहीं निवर्तमान जिला परिषद चेयरमैन रविंद्र चौधरी पंचायत चुनाव हार गए। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 27 से डिंपल कुमारी मुखिया पद पर जीत हासिल की। नालंदा के दरुआरा पंचायत से सोनू सुल्तान मुखिया बने। 

आपको बता दें, पटना के फुलवारी प्रखंड की गोनपूरा पंचायत से सुधीर कुमारने मुखिया पद के लिए चुनाव जीता। वहीं मैनपुर अंडा से सुनील कुमार, रामपुर फरीदपुर से नीरज कुमार, कोरियावां से देवंती देवी, सोरमपुर से मंजू देवी को मुखिया पद पर जीत मिली। साथ ही भूसौला दानापुर से नमिता देवी मुखिया बनीं। जहां फुलवारी प्रखंड की छह पंचायतों में से पांच की वर्तमान मुखिया की हार हुई। 

बिहार म्यूजियम के निमार्ण कार्य का CM ने लिया जायजा- https://newshaat.com/bihar-local-news/cm-took-stock-of-the-construction-work-of-bihar-museum-gave/cid5774695.htm