Movie prime

बिहार म्यूजियम के निमार्ण कार्य का CM ने लिया जायजा, दिया दिशा-निर्देश

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों एक्शन में दिख रहे हैं। पहले उन्होंने शराबबंदी पर समीक्षा कर के विपक्षियों की बोलती बंद की। वहीं अब वह कला संस्कृति विभाग के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पटना म्यूजियम से बिहार म्यूजियम को जोड़ने की परियोजना की समीक्षा कर रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने बुधवार को बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम का दौरा किया। 

मुख्यमंत्री सबसे पहले पहले पटना म्यूजियम पहुंचे। वहां उन्होंने म्यूजियम में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पटना म्यूजियम से बिहार म्यूजियम को जोड़ने के लिए जो टनल का निर्माण किया जाना है, उसकी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमाम विभागों के आला अधिकारियों को कुछ दिशा-निर्देश देते नजर आए। उनके साथ म्यूजियम का नक्शा लिए अधिकारी मौजूद थे।

सीएम को बताया गया कि म्यूजियम के किस एरिया से टनल का निर्माण होगा और पटना म्यूजियम का भ्रमण करने यदि स्कूली बच्चे आते हैं तो उनके वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ड्रेनेज सिस्टम, म्यूजियम के सौंदर्यीकरण आदि कार्यों के बारे में जानकारी ली। सीएम ने कहा कि वाहनों की पार्किंग के लिए बेहतर प्रोपजल तैयार किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहनों की पार्किंग की यहां कोई समस्या ना हो। 

बता दें, पटना म्यूजियम देश के सबसे पुराने म्यूजियम में से एक है। दोनों म्यूजियमों के अंडर ग्राउंड जुड़ जाने से पर्यटकों को घूमने में काफी सुविधा होगी। मिली जानकारी के अनुसार, पटना और बिहार म्यूजियम को जोड़ने वाला सुरंग कई तरह की आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। मधुबनी पेंटिंग से लेकर बिहार की लोक कलाओं तक को प्रदर्शित किया जाएगा। सुरंग वातानुकूलित होगा। लाइटिंग की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। 

शराबबंदी को लेकर तेजस्वी ने कहा- https://newshaat.com/bihar-local-news/if-cm-is-serious-about-prohibition-then-genuine-questions-s/cid5774450.htm

बिहार म्यूजियम पर देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट- https://youtu.be/DDuZbw6qvyY