Movie prime

विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर BJP और JDU आमने-सामने, उपेंद्र कुशवाहा ने दिया भाजपा को ये जवाब

 

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बिहार में लगातार बयानबाजी जारी है। इस मांग को लेकर भाजपा और जदयू आमने-सामने है। एक ओर जहां भाजपा के नेताओं का यह कहना है कि बिहार को पर्याप्त पैसा मिल रहा है। ऐसे में विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नहीं है। वहीं दूसरी ओर जदयू के नेता लगातार विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं। जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज फिर इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह किसी एक पार्टी की मांग नहीं है। यह पूरे बिहार की मांग है। जदयू नेता ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य दिलाने की मांग सिर्फ हमारी पार्टी नहीं कर रही है बल्कि यह मांग पूरे बिहारवासियों की है। इस तरह उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के सवाल का जवाब दिया। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर सवाल उठाया था। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि फाइनांस कमीशन ने पहले ही कह दिया है कि अब किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नही दिया जाएगा। फिर इसका सवाल ही नहीं उठता। केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा राज्यांश बिहार को ही मिलता है। महाराष्ट्र की जनसंख्या बिहार से ज्यादा है फिर भी बिहार को ज्यादा राज्यांश मिलता है। ऐसे में विशेष राज्य की दर्जे की बात ही नहीं उठती। अगर आगे फाइनांस कमीशन कोई राय रखेगी फिर देखा जाएगा। 

संगठन की मजबूती के लिए आज JDU की समीक्षा बैठक- https://newshaat.com/bihar-local-news/jdu-review-meeting-today-to-strengthen-the-organization/cid6107701.htm