Movie prime

BJP ने मनाया किसान-जवान समारोह, 71 ट्रैक्टरों को दिखाई हरी झंडी

 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा ने 20 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसके मद्देनजर हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसी सिलेसिले में बुधवार को बिहार भाजपा ने किसान-जवान सम्मान समारोह मनाया। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने 71 ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाई। बता दें, पीएम मोदी का जन्मदिन बीते 17 सितंबर को मनाया गया था।

इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि किसानों के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। जो भी योजनाएं केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही हैं, उससे संबंधित बैनर और पोस्टर ट्रैक्टर पर लगाया गया है और उससे लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 

ऐड

वहीं उन्होंने 17 सितंबर को विपक्ष द्वारा बेरोजगारी दिवस मनाए जाने को लेकर कहा कि 17 सिंतबर को जिस व्यक्ति का जन्म हुआ था, उसके वजह से कांग्रेस के लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसी को लेकर वह लोग इस दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते हैं। किसान मोर्चा सभी जगहों पर केंद्र सरकार ने गौ पालकों और मत्स्य पालकों के लिए योजनाएं दी हैं, उसको लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए। 

लालू यादव ने पार्टी के झंडे और हरी रंग की टोपी को बताया लाइसेंसhttps://newshaat.com/bihar-local-news/lalu-yadav-told-the-partys-flag-and-green-cap-to-license/cid5252011.htm