Movie prime

BJP ने दिया चिराग को बड़ा झटका, मणिपुर में इकलौते विधायक को कराया पार्टी में शामिल

 

भाजपा ने एक बार फिर से चिराग पासवान को बड़ा झटका दिया। भाजपा ने मणिपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के इकलौते विधायक को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में करम श्याम भाजपा में शामिल हुए। अब इस तरह चिराग पासवान अपनी पार्टी में इकलौते विधायक या सांसद रह गए हैं। 

दरअसल, पिछले साल मणिपुर विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के टिकट पर करम श्याम विधायक चुने गए थे। वह मणिपुर में लोजपा के इकलौते विधायक थे। लोजपा का जब बंटवारा हुआ तो करम श्याम ने चिराग पासवान के साथ रहना पसंद किया। वह पारस गुट में नहीं गए थे। लेकिन मणिपुर में एकमात्र विधायक ने अब चिराग पासवान का साथ छोड़ दिया। भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। 

गौरतलब है कि अगले साल मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहां फिलहाल भाजपा की सरकार है। वहीं कहा जा रहा है कि चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों के विधायक भी ताबड़तोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस के कई विधायकों ने पाला बदल कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं अब चिराग के इकलौते विधायक भी भाजपा के हो गए।  

चिराग पासवान ने CM के सात निश्चय को बताया भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा- https://newshaat.com/bihar-local-news/exclusive-interview-chirag-paswan-told-the-seven-determinat/cid5744099.htm