Movie prime

मांझी पर भड़के BJP विधायक हरि भूषण ठाकुर, कहा- नाम में 'राम' की जगह 'राक्षस' लगा लें

 

भगवान राम को लेकर अब बिहार की राजनीति में बवाल मच रहा है। राम को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर अब भाजपा के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( हम) प्रमुख जीतन राम मांझी पर जुबानी हमला करना शुरू कर दिया है। राम के अस्तित्व को मान से इनकार करने वाले बयान के बाद भाजपा कोटे से बिस्फी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि मांझी अपने नाम से 'राम' शब्द हटाकर 'राक्षस' रख लें।

हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि जीतन 'राम' मांझी के माता पिता ने उनका नाम जीतन 'राक्षस' क्यों नहीं रखा। नाम में 'राम' क्यों लगाया। जीतन राम मांझी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम भारत में आराध्य हैं, भारत ही क्यों पूरी दुनिया में उनकी पूजा की जाती है। उन्होंने मांझी को लेकर कहा कि वह वोट बैंक के कारण ऐसी गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी समेत कई पार्टियां राम को नकारती थीं लेकिन आज अयोध्या में राम के चरणों में सारे लोग नतमस्तक हैं। वह लोग जो राम की ताकत को नहीं जानते उन्हें खेद प्रकट करते हुए मांफी मांगनी चाहिए। 

दरअसल, मध्य प्रदेश के तर्ज पर भाजपा नेताओं ने बिहार में भी रामायण पढ़ाने की मांग की है। इस पर जीतन मांझी ने कहा कि वह रामायण की कहानी को सही नहीं मानते हैं। उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया। रामायण की कहानी को वह सही नहीं मानते हैं। मांझी ने साफ कहा कि कोई कहे कि राम महापुरुष थे और जीवित थे हम इस चीज को नहीं मानते। 

भगवान राम को लेकर मांझी ने दिया बड़ा बयान, BJP ने दी रामायण पढ़ने की सलाह- https://newshaat.com/bihar-local-news/manjhi-gave-controversial-statement-regarding-lord-ram-bjp/cid5214407.htm