Movie prime

मुख्यमंत्री नीतीश ने दिया नए वर्ष की शुभकामनाएं, तेजस्वी ने कहा...

 

2022 की शुरुआत हो चुकी है। नए वर्ष पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को बधाई दी। वहीं बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु सिन्हा ने भी बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

पीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लोगों को बधाई दी। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ने लोगों को शुभकामना संदेश दिया है तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में सहयोगी बनने के लिए अपील किया। उन्होंने कहा, " नए वर्ष 2022 की बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि वर्ष 2022 सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा। बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करता हूं । "

 

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा, " सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को अंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नववर्ष आप सभी के जीवन मे सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही मंगलकामना करती हूं। " राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, " समस्त देशवासियों को नव वर्ष 2022 की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं। " 

तेजस्वी का ट्वीट

इधर, तेजस्वी यादव ने कहा, " आज नववर्ष के पहले दिन, आइए समान और जाति मुक्त न्याय की कामना करें, आइए दलितों और गरीबों के लिए संघर्ष करें। आइए जाति और धर्म की क्षुद्र राजनीति से ऊपर उठें और बिहार को भारत का सबसे विकसित राज्य और अपने देश को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाएं। " राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी लोगों को मंगल कामनाएं दी।

राबड़ी देवी के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके बारे में खास बातें- https://newshaat.com/bihar-local-news/on-the-occasion-of-the-birthday-of-former-chief-minister-an/cid6153131.htm