Movie prime

पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके बारे में खास बातें

 

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेत्री राबड़ी देवी का आज जन्मदिन है। राबड़ी देवी आज 66 साल की हो गई हैं। राजद के नेता और कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उनका जन्म आज के ही दिन बिहार के गोपालगंज जिले में 1959 में हुआ था। वहीं आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कई बातें बताएंगे- 

राबड़ी देवी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं। उन्हें तीन बार बिहार की मुख्यमंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वह बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 8 साल तक बिहार में राज किया। बतौर मुख्यमंत्री उनका पहली बार सीएम बनने पर कार्यकाल 25 जुलाई 1997 से 11 फरवरी 1999 तक था, दूसरी बार सीएम बनने पर उनका कार्यकाल 9 मार्च 1999 से 2 मार्च 2000 और तीसरी बार का कार्यकाल 11 मार्च 2000 से 6 मार्च 2005 तक रहा। राबड़ी देवी की लालू यादव से शादी महज 14 साल की उम्र में 1973 में हुई थी।

राबड़ी देवी
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 

राबड़ी देवी की 7 बेटियां हैं और दो बेटे हैं। 2005 में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव जीता था, हालांकि उसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने राघोपुर और सोनपुर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों जगह से चुनाव हार गईं। फिलहाल, वह बिहार विधान परिषद की सदस्य हैं। 

Exclusive Interview: लालू यादव ने समाज सुधार अभियान पर दिया बयान- https://newshaat.com/bihar-local-news/exclusive-interview-lalu-yadavs-statement-on-social-reform/cid6150013.htm