Movie prime

Exclusive Interview: लालू यादव ने समाज सुधार अभियान पर दिया बयान, कही बड़ी बात

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बिहार को बहुत याद कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि वह नया वर्ष अपने लोगों के साथ मनाए। लेकिन बीमारी होने की वजह से वह बिहार में नहीं है। इसका उन्हें दु:ख है। वहीं उन्होंने समाज सुधार अभियान पर भी तंज कसा है। लालू यादव ने कहा कि व्यवस्था सुधर जाए तो समाज खुद सुधर जाएगा। लालू यादव ने कहा, " इससे ज्यादा मैं समाज सुधार अभियान को लेकर और कुछ नहीं कहना चाहता। " 

वहीं बिहार में खाद की किल्लत को लेकर राजद प्रमुख ने कहा कि खाद के लिए तो राज्य में हाहाकार मच रहा है। बहुत जगह रबी की खेती नहीं हुई है। बिहार सरकार हर तरह से फेल है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि लालू यादव भी रेल मंत्री रहे थे, लेकिन उन्होंने भाड़ा नहीं बढ़ाया। वहीं अब भाड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस सवाल के जवाब में लालू यादव ने कहा कि हमने रेलवे को जो रास्ता दिखाया था कि उस पर लोग नहीं चले। मेरे द्वारा सुझाया गए उपाय पर लोग न चल कर मनमौजी राह पर चलने लगे। रेल का निजीकरण हो गया है। देश को नुकसान हो रहा है। हम इसका विरोध करेंगे। 

वहीं तेजस्वी यादव की शादी को लेकर जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस शादी से खुश नहीं हैं तो उन्होंने इसे अफवाह बताया और कहा कि लड़का-लड़की राजी ही थे तो हमलोग का काम था आशीर्वाद देना। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी के ब्राह्मण वाले बयान को लेकर लालू यादव ने कहा कि वह इन सब बातों पर ध्यान नहीं देते। 

बिहार की सभी टॉप खबरें एक क्लिक में- https://newshaat.com/bihar-local-news/all-top-news-of-bihar-in-one-click/cid6149609.htm