Movie prime

CM के दिल्ली दौरे पर चिराग का तंज, कहा- बिहार में माकूल सुविधाएं होती तो वे दिल्ली क्यों जाते?

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर दिल्ली में आंख का इलाज करवा रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री कल शाम ही दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली में मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि वह कुछ निजी वजह से और स्वास्थ्य लाभ लेने दिल्ली आए हैं। वहीं यह चर्चा है कि सीएम दिल्ली में जदयू के नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। अब मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। इस कड़ी में लोजपा ( रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी सीएम के दिल्ली दौरे पर प्रतिक्रिया दी। 

चिराग पासवान ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, " स्वास्थ्य लाभ के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली की यात्रा पर हैं। मेरी शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि उनकी तरह दिल्ली न जा पाने वाले बिहारियों के आरोग्य पर भी वह विशेष ध्यान दें। बिहार में माकूल सुविधाएं होती तो वह खुद दिल्ली क्यों जाते। " इसी बहाने चिराग पासवान ने बिहार की चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था पर भी सवाल उठाया। 


मालूम हो कि मुख्यमंत्री पूर्व में भी आंख दिखाने दिल्ली जा चुके हैं। तब भी विपक्षी नेताओं ने उनके दिल्ली दौरे पर सवाल उठाया था। तब तेजस्वी यादव ने भी बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया था। वहीं अब एक बार फिर मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर विपक्षी हमलावर हैं। 

AK-47 मामले में RJD विधायक अनंत सिंह का बयान आज होगा कोर्ट में दर्ज- https://newshaat.com/bihar-local-news/rjd-mla-anant-singhs-statement-in-ak-47-case-will-be-record/cid5779031.htm