Movie prime

सीएम नीतीश ने बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम का किया निरीक्षण, टनल के निर्माण कार्य को लेकर कई निर्देश भी दिए

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर एक्शन में दिख रहें हैं। उन्होंने बुधवार को बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच बन रहे चैनल का जायजा लिया है। वे सबसे पहले बिहार म्यूजियम पहुंचे। उनके साथ प्रधान सचिव दीपक कुमार मौजूद थे। दोनों एक ही गाड़ी से पहुंचे थे।

बिहार म्यूजियम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब आधे घंटे तक रूके। भवन निर्माण विभाग के सचिव रवि कुमार को कई निर्देश भी दिया है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, आईएएस अधिकारी हरजोत कौर, कुमार रवि के अलावा पूर्व आईएएस अंजनी कुमार सिंह भी थे।

बिहार म्यूजियम से निकलने के बाद सीएम पटना म्यूजियम पहुंचे। वहां पर निर्माण कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी बारीकी से म्यूजियम का निरीक्षण करते हुए दिखे। जहां पर उन्हें कुछ संशय लग रहा था। वहां निर्देश भी अफसरों को दिए हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेंद्र नगर के लिए रवाना हो गए। वहां मेट्रो निर्माण कार्य का जायजा ले रहे हैं। दरअसल, पटना म्यूजियम और बिहार इंटरनेशनल म्यूजियम एक टनल से कनेक्ट होगा। पर्यटक एक ही टिकट पर दोनों म्यूजियम घूम सकेंगे। दोनों म्यूजियम के बीच टलन निर्माण का काम शुरू हो चुका है।
 

News Hub