Movie prime

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

 


आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की जयंती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल फागू चौहान, उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन सहित कई नेता मौजूद रहे। 

ऐसा कहा जाता है कि अरुण जेटली के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की काफी नजदीकी संबंध रहे थे। दिवंगत अरुण जेटली नीतीश कुमार की बातों को हमेशा से मजबूती से रखते रहे। बता दें कि नीतीश कुमार की एनडीए में फिर से वापसी में अरुण जेटली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं मुख्यमंत्री ने इस दौरान कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर जल्द ही बैठक बुलाने की बात कही है।

अरुण जेटली  

बता दें कि वकील से एक सफल राजनेता तक का सफर तय करने वाले अरुण जेटली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री थे। भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भारत सरकार में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री रहे अरुण जेटली का नाम हमेशा भारतीय जनता पार्टी के स्‍वर्णिम इतिहास में शामिल रहेगा। राजनीति में आने से पहले वह सुप्रीम कोर्ट में लॉ प्रैक्टिस कर रहे थे। उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था। जेटली ने 1975 में आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। उस समय वह युवा मोर्चा के संयोजक थे। अरुण जेटली भारत के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं राजनेता भी थे। 

बिहार में आज और कल हो सकती है हल्की बारिश- https://newshaat.com/bihar-local-news/light-rain-may-occur-in-bihar-today-and-tomorrow/cid6118230.htm