Movie prime

जातीय जनगणना की मांग को CM नीतीश ने बताया सही, कहा- देश के लिए है बहुत जरूरी

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे। इस बीच एक बार फिर उन्होंने जातीय जनगणना को देश के लिए लाभकारी बताया। भले ही केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना पर अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि कोई जातिगत जनगणना नहीं होने जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री ने जातीय जनगणना के पक्ष में अपनी बाते रखीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा जातीय जनगणना देश के लिए बहुत जरूरी है। 

दिल्ली में गृह मंत्री से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, "2006 से ही नक्सल गतिविधियों को खत्म करने के लिए हमने काम किया है। इसी कारण से बिहार में नक्सल प्रभाव अन्य राज्यों के मुकाबले घटा है। राज्य की स्थिति में पहले से काफी सुधार आया है। लोगों के विकास के लिए काम किया जाएगा तभी लोग नक्सल गितिविधयों की तरफ नहीं जाएंगे। केंद्र सरकार ने भी नक्सल गतिविधि को खत्म करने के लिए बहुत काम किया है। "  

ऐड

वहीं जातीय जनगणना को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना की मांग बिलकुल उचित है। इसका तर्क भी है। इससे लोगों को लाभ मिलने वाला है। आजादी के पहले भी देश में जातिगत जनगणना हुई और आजादी के बाद भी हुई थी। जातीय जनगणना होने के बाद ही लोगों की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल पाएगी। पिछड़ों और अति-पिछड़ों को समाज में आगे बढ़ाने में भी जातीय जनगणना काफी मददगार साबित होगी।  

मुख्यमंत्री को लेकर बिहार की जनता में है विश्वास: उपेंद्र कुशवाहा- https://newshaat.com/bihar-local-news/the-people-of-bihar-have-faith-in-the-chief-minister/cid5334385.htm