Movie prime

मुख्यमंत्री को लेकर बिहार की जनता में है विश्वास: उपेंद्र कुशवाहा

मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए जो योजना बनाई है उसका लाभ और उसकी जानकारी सभी तक पहुंचे यही हमारा उद्देश्य है. मुख्यमंत्री को लेकर बिहार की जनता में काफी विश्वास है.
 

जदयू में आने के बाद से पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार यात्रा पर जा रहे हैं। राज्य के कई जिलों का दौरा करने के बाद अब वह नालंदा जिले के दौरे पर हैं। यहां वह घर घर जा कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय इस्‍पात मंत्री आरसीपी सिंह के गृहजिला नालंदा में उपेंद्र कुशवाहा का शानदार स्वागत किया गया। नालंदा में मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा के लोगों और कार्यकर्ता को उनके स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। 

मीडिया से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी यात्रा पूरी बिहार की यात्रा है। नालंदा के बाद सिर्फ पांच जिले की यात्रा बचेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा  के जरिए हमारी मुलाकात पार्टी के साथियों से भी हो रही है और साथ ही आम लोगों से भी हुई। मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए जो योजना बनाई है उसका लाभ और उसकी जानकारी सभी तक पहुंचे यही हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री को लेकर बिहार की जनता में काफी विश्वास है। हालांकि, कुछ जगह से शिकायतें भी आ रही हैं। हम उन पर भी ध्यान दे रहे हैं। इस यात्रा को करने के पीछे हमारा यही उद्देश्य है कि हम पार्टी को ऊचाईं पर ले जाएं।  उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नालंदा जिले में कार्यकर्ता से मिला मान सम्मान उन्हें हमेशा याद रहेगा।

उपेंद्र कुशवाहा

गौरतलब है कि बीते दिन यानी कि शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा नालंदा पहुंच गए थे। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें सिक्के के साथ तोला गया और सोने के मुकुट पहनाए गए। कुशवाहा के पुराने विश्वस्त रहे सोनू कुशवाहा ने जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से सोने का मुकुट पहनाया। फिर उपेंद्र कुशवाहा को आशा नगर के बाशिंदों ने तराजू पर सिक्कों से तोला। इसी के साथ कुशवाहा ने राजगीर के पर्यटन स्थल का भ्रमण भी किया। उन्होंने इसकी तस्वीर अपने फेसबुक के जरिए साझा कर लिखा, " राजगीर में फुर्सत के कुछ पल।"

LJP सांसद वीणा देवी के पति पर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप- https://newshaat.com/bihar-local-news/ljp-mp-veena-devis-husband-accused-of-grabbing-rs-10-lakh/cid5333911.htm