Movie prime

कांग्रेस की दिग्गज नेत्री शकुंतला देवी का निधन

 

बिहार के बांका जिले से कांग्रेस की पूर्व सांसद शकुंतला देवी का निधन हो गया। शकुंतला देवी के निधन का समय शनिवार रात बताया जा रहा है। उन्होंने पटना के कंकड़बाग स्थित उनके आवास पर अंतिम सांस ली। वह अपने पुत्र हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजू कुमार सिंह के साथ रहते थीं। उनके पति स्व यशवंत प्रसाद सिंह डीएसपी थे। कोरोना के मद्देनजर उनका अंतिम संस्कार पटना में ही किया जाएगा। महामारी को देखते हुए उनके पार्थिव शरीर को बेलहर स्थित पैतृक आवास लाने की सहमति नहीं बन सकी है।

पीएम

बता दें कि शकुंतला देवी वर्ष 1957 में कांग्रेस से लोकसभा का टिकट पर सांसद बनी थी। 1967 तक बांका संसदीय क्षेत्र से सांसद रहीं। वर्ष 1972 से 1977 तक बेलहर से विधायक रहीं। वर्ष 1984 से 1990 तक बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग रहीं। पार्टी में उनकी पहचान जुझारू, कर्मठ, संघर्षशील महिला के रूप में थीं। ऐसा कहा जाता है कि उस दौर में ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखी थी। 

बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड- https://newshaat.com/bihar-local-news/bseb-exam-admit-card-2022-bihar-board-has-issued-admit-card/cid6198707.htm