Movie prime

नीतीश कैबिनेट में फटा कोरोना का 'बम', दोनों डिप्टी CM समेत 4 मंत्री पॉजिटिव

 

बिहार में कोरोना अब तेजी से फैल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट में अब कोरोना का विस्फोट हो रहा है। बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी कोरोना संक्रमित हो गई है। यही नहीं कई और मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक के पहले इन सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था और कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

पीएम

दोनों उप मुख्यमंत्री के अलावा राज्य सरकार में शामिल मंत्री सुनील कुमार, अशोक चौधरी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोनावायरस रिपोर्ट को लेकर अब तक कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। यह सभी मंत्री आज की बैठक में शामिल भी नहीं हुए। हालांकि, अभी अन्य मंत्रियों की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बता दें कि नीतीश कैबिनेट की यह बैठक 11:30 से शुरू हो चुकी है। 

वहीं अब खबर है कि मुख्यमंत्री आवास में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा और अन्य इंतजामों में लगे अब तक लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। आज कुल 21 लोगों की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। मुख्यमंत्री आवास पर तैनात अन्य कर्मियों की जांच लगातार कराई जा रही है।

अपडेट जारी है... 

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना पॉजिटिव- https://newshaat.com/bihar-local-news/jdu-national-president-lalan-singh-corona-positive-gave-inf/cid6170463.htm