JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर के दी जानकारी

बिहार में कोरोना संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। कोरोना ने अपने पांव अब सियासी गलियारों की तरफ भी बढ़ा दिया है। सोमवार को हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी अपने परिवार के 18 सदस्यों के साथ पॉजिटिव पाए गए। वहीं अब खबर है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उधर जदयू कार्यालय के अंदर गार्ड समेत 5 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद जदयू कार्यालय को सील कर दिया गया है। न्यूज हार्ट ने यह खबर आपको दी थी।
ललन सिंह ने ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने लोगों को बताया कि वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। साथ ही उन्होंने बाकी लोगों को आगह किया जो उनके संपर्क में आए हों। ललन सिंह ने फिलहाल खुद को आइसोलेट कर लिया है।
I have been tested positive for Covid. Have isolated myself at home now. Those who came in touch with me in last few days, please isolate yourself and get RTPCR tested at earliest.
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) January 4, 2022
बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 1385 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को ये आंकड़ा जारी किया है। रिकवरी रेट में अभी गिरावट दर्ज की गई है। सूबे का रिकवरी रेट अभी 98.15 प्रतिशत है। पटना में संक्रमण सबसे अधिक फैला है। रोजाना यहां नये मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं।

बिहार की सभी टॉप खबरें एक क्लिक में- https://newshaat.com/bihar-local-news/all-top-news-of-bihar-in-one-click/cid6169892.htm