Movie prime

पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं का प्रदर्शन, रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर फूटा गुस्सा

 

पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने आज रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया। छात्राओं का कहना है कि कई छात्राओं को एक दो नंबर से फेल किया गया है। छात्राओं को  प्रमोट नहीं किया जा रहा है ना ही प्रिंसिपल मैडम मुलाकात हो पा रही है। उनलोगों ने बताया कि अलग-अलग विषय और अलग-अलग साल के 200 से अधिक छात्राओं को फेल किया गया है।

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने  कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया गया है कि वह छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। छात्रों की मांग है कि एक या दो नंबर की वजह से उनका पूरा साल बर्बाद होगा। कॉलेज प्रशासन से आग्रह है कि वह छात्राओं को प्रमोट करें और उनसे बातचीत की जाए।

आक्रोशोत छात्राओं ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन यहां पर पुलिस प्रशासन को बुला लिया गया है। तमाम लड़कियां अपने फेस को कवर करके प्रदर्शन कर रही हैं।अगर वह ऐसा नहीं करेगी। कल को फिर कॉलेज के द्वारा उनके फेस को चिन्हित कर दिया जाता है। उन्हें रेस्टिगेट कर दिया जाएगा। यह तानाशाही रवैया है। क्या छात्र अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन भी नहीं कर सकती हैं।