Movie prime

क्या अधिकारी नहीं सुनते CM की बात?....मंच से बोलते हुए आज फिर गुस्सा हुए नीतीश कुमार

 

समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार के समस्तीपुर जिला में हैं। इस दौरान वह मंच से जीविका दीदियों को संबोधित कर रहे थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि मुख्यमंत्री गुस्से में आ गए। गुस्से में आकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगा दी। बता दें बीते रोज मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर दौरा पर थे। 

दरअसल, आज समस्तीपुर में मुख्यमंत्री ने समाज सुधार अभियान के तहत लोगों के सामने अपनी बातें रखी। वह शराब को लेकर अपनी बात रख रहे थे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर मुख्यमंत्री अधिकारियों पर भड़क गए। मुख्यमंत्री ताड़ी के बारे में बोल रहे थे। तभी कुछ अधिकारी आपस में बातें करने लगे। मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही इस पर गई उन्होंने भरे मंच से अधिकारियों को फटकार लगा दी।

नीतीश कुमार

सीएम ने कहा कि आप लोग आपस में ही बात कर रहे हैं या मेरी भी बात सुन रहे हैं। इससे पहले कल मुजफ्फरपुर में भी अपनी समाज सुधार अभियान में मुख्यमंत्री गुस्सा हो गए थे। कल वह मीडिया पर भड़के थे। उन्होंने मीडिया से यह तक कह डाला कि क्या आप लोगों को समाज सुधार कार्यक्रम से नफरत है। अगर ऐसा है तो चले जाइए यहां से और आज उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगा दी। 

यहां आपको बता दें कि मुख्यमंत्री समाज सुधार अभियान के पांचवे पड़ाव के तहत आज समस्तीपुर पहुंचे हैं। यहां उनके साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार भी हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले दरभंगा प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आईं जीविया दीदियों के स्टालों का निरीक्षण किया। शराबबंदी व समाज सुधार के अन्य उपायों से जीवन में हुए बदलावों को देखा। 

तेजप्रताप पर FIR, BJP ने कसा तंज, जानिए क्या कहा- https://newshaat.com/bihar-local-news/fir-on-tej-pratap-bjp-took-a-jibe-saying-they-are-taking-fo/cid6140730.htm