Movie prime

किसान के 'भारत बंद' को बिहार में मिला महागठबंधन का साथ, यातायात प्रभावित, प्रशासन है अलर्ट पर

 

सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में 40 किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। बिहार में इसे विपक्षी महागठबंधन सहित कई अन्‍य राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है। विपक्षी दलों ने इस भारत बंद को और भी कई मुद्दों से जोड़ा है जिनमें बेरोजगारी, योजनाओं में घोटाले और जातीय जनगणना शामिल हैं। बंद को समर्थन देने तथा इसे सफल बनाने के लिए आज सुबह से ही राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। 

भारत बंद में शामिल हुए आंदोलनकारी यातायात को बाधित करवा रहे हैं। पटना, वैशाली, आरा, दरभंगा, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों महागठंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।आंदोलनकारी किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, किसान संगठनों ने बंद के दौरान एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड सहित इमरजेंसी सेवाओं को काम करने की छूट दी है। कोरोना से जुड़ी सेवाओं को भी बाधित नहीं किया जाएगा। अस्पताल, एंबुलेंस, दवा दुकानों सहित अन्‍य मेडिकल सेवाओं को काम करने की अनुमति दी गई है।

वहीं किसान संगठनों ने बंद के शांतिपूर्ण रहने का दावा किया है। लेकिन कानून-व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पहले से अलर्ट है। इधर दरभंगा, नवादा, आरा-पटना, बेगूसराय समेत की जगहों पर बंद का असर दिखने लगा है। दरभंगा जिले में विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा स्टेशन पर दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया है। ट्रेन को रोकने के बाद  प्रदर्शनकारी ट्रैक जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। नवादा में भी भारत बंद का भयंकर असर दिख रहा है। प्रजातंत्र चौक को जामकर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बंद के दौरान आरा-पटना राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतर लग गई है। गया से गुजरने वाली जीटी रोड पर भारत बंद का आंशिक असर तक दिख रहा है। हालांकि, बंद के दौरान गया शहर को अलग रखा गया है, क्योंकि पितृपक्ष चल रहा है। 

बिहार सरकार की बड़ी पहल, बच्चों को अब Mid-Day मील से पहले सुबह का नाश्ता भी मिलेगा- https://newshaat.com/bihar-local-news/big-initiative-of-bihar-government-children-will-now-get/cid5338613.htm