Movie prime

पहले तेजप्रताप और अब तेजस्वी को है CM की यात्रा से दिक्कत, जानिए क्या है पूरा मामला

 


बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शादी के बाद अब धीरे-धीरे राजनीति में सक्रिय होने लगे हैं। इस कड़ी में आज उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार अभियान को लेकर तंज कसा है। बता दें आज मुख्यमंत्री ने अपनी समाज सुधार अभियान की शुरुआत की। वहीं तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज नहीं पहले व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। बता दें इससे पहले तजेस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने भी मुख्यमंत्री के इस पहल पर निशाना साधा था। 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार के 16 वर्ष के शासन पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने लिखा, "   16 वर्षों के आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार को 'समाज सुधार' से अधिक 'व्यवस्था सुधार' यात्रा की आवश्यकता है क्योंकि व्यवस्था दुरुस्त होने से अधिकांश सामाजिक समस्याएं स्वतः दूर हो जाएंगी। प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है। मानिए, आपका 'सिस्टम' पूर्णतः ध्वस्त हो चुका है। " 


तेजस्वी ने आगे लिखा कि क्या गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बदहला शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था में गड़बड़ी, महंगाई, पलायन सरकार की व्यवस्था संबंधित सबसे बड़ी सामाजिक समस्याएं नहीं हैं? आप इन सामाजिक खामियों, समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर यात्रा कर इन्हें दूर क्यों नहीं करना चाहते? तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट के माध्यम से बिहार में बढ़ते अपराध, शराबबंदी कानून की असफलता, सिस्टम की खामियों पर तीखा व्यंग्य किया है। आखिर जब बिहार में 16 साल से नीतीश कुमार की सरकार है तो फिर उन्हें सुधार अभियान जैसी यात्राएं क्यों करनी पड़ रही है। तेजस्वी ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि अगर व्यवस्था सुधार लीजिए तो समाज भी स्वतः सुधर जाएगा।

यहां आपको बता दें कि आज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिलों की यात्रा पर निकल चुके हैं। इस यात्रा का नाम समाज सुधार अभियान है। बता दें पहले इस यात्रा का नाम 'समाज सुधार यात्रा' था जिसे बाद में बदल दिया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत आज मोतिहारी में हुई, जिसका समापन 15  जनवरी को पटना में होगा। इस अभियान के दौरान नीतीश कुमार ने जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं की तरक्की और उनकी समानता पर बल देते हुए कहा कि लड़कियों और महिलाओं के आगे बढ़ने से ही समाज आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान दहेज प्रथा और बाल-विवाह जैसे कुरूतियों की निंदा की। साथ ही उन्होंने शराबबंदी को लेकर काम करने पर भी बल दिया। 

गौरतलब है कि इससे पहले तेजप्रताप यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान को लेकर तंज कसा था। तब तेजप्रताप ने मुख्यमंत्री को अपनी अंतरात्मा में सुधार करने को कहा था। उन्होंने कहा था, " अजीब दुर्भाग्य है बिहार का, जिनके दोनों हाथ 'खून' से लथपथ और अंतरात्मा 'भ्रष्टाचार' में सराबोर हो वह भी ‘समाज सुधार’ जैसी पवित्र अभियान का ढोंग करने को तत्पर हैं..! 'सुधार' अपनी गंदी अंतरात्मा में कीजिए, 'समाज' को राजद परिवार की जरूरत है। हम देख लेंगे।। " 

CM की 'समाज सुधार यात्रा' के जवाब में तेजस्वी की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा', नितिन नवीन ने कही बड़ी बात- https://newshaat.com/bihar-local-news/tejashwis-unemployment-hatao-yatra-in-response-to-cms/cid6057403.htm