Movie prime

CM की 'समाज सुधार यात्रा' के जवाब में तेजस्वी की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा', नितिन नवीन ने कही बड़ी बात

 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार की समस्याओं को लेकर बोलते रहते हैं। वहीं अब खरमास के बाद वह बेरोजगारी का मुद्दा लेकर राज्य की यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसमें युवाओं से बेरोजगारी को लेकर बात होगी। इस यात्रा को 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' का नाम दिया गया है। लेकिन अब तेजस्वी यादव की इस यात्रा को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। बता दें कि तेजस्वी के बेरोजगारी यात्रा निकालने पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बयान दिया है। 

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को पलायन के लिए राजद सरकार ने मजबूर किया है। यह बेरोजगारी तेजस्वी यादव की है। लालू ने भी कई रैलियां बिहार में की थी उनका इतिहास तेजस्वी को पूछना चाहिए। तेजस्वी यादव रैली करने से जनादेश इकट्ठा नहीं कर पाएंगे। बिहार की सत्ता में रोजगार नहीं पा सकते हैं। नितिन नवीन ने कहा की राजद के समय पथ निर्माण विभाग का बजट 300 करोड़ का बजट था और अब डेढ़ लाख करोड़ का बजट है।

पीएम

गौरतलब है कि 22 दिसंबर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'समाज सुधार यात्रा' पर निकल रहे हैं।  22 दिसंबर को चंपारण जिले से शुरू होने वाली इस यात्रा का समापन 15 जनवरी को उनके गृह क्षेत्र नालंदा में होगा। सीएम नीतीश की इस यात्रा के जवाब में अब राजद नेता तेजस्वी यादव भी नए साल में 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर निकलेंगे और यात्रा के बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल रैली भी करेंगे। इस रैली का नाम  'बेरोजगारी हटाओ रैली'  दिया गया है। 

जानें, क्यों ठंड के मौसम में खाना चाहिए अंडा- https://newshaat.com/health/know-why-eggs-should-be-eaten-in-cold-weather/cid6056963.htm