Movie prime

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अपनी नई पार्टी का किया ऐलान

 

कई दिनों से कांग्रेस से उखड़े-उखड़े चल रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज अंतत: पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सात पन्नों का इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद ट्वीट कर के इसकी जानकारी दी। यही नहीं कैप्टन ने अपनी नई पार्टी ' पंजाब लोक कांग्रेस ' का ऐलान भी कर दिया। बता दें, 18 सितंबर को अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। 

पार्टी से इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा था, " पार्टी ने उनका अपमान किया। जल्दी ही पार्टी छोड़ दूंगा। " उन्होंने आगे की रणनीति को लेकर पूछे गए सवालों पर कहा था कि हम दोस्तों और करीबियों से चर्चा के बाद फैसला लेंगे। इसके बाद उन्होंने नई पार्टी बनाने की घोषणा की थी। 

Ad

बता दें, अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस नई का अभी पंजीकरण बाकी है। पार्टी का चुनाव चिन्ह बाद में मिलेगा। सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में कैप्टन ने कहा कि सिद्धू को राहुल व प्रियंका गांधी का संरक्षण प्राप्त था। जबकि आपने आंखें मूंद ली। हरीश रावत ने सिद्धू की सहायता की और उकसाया। 

PM Modi In Glasgow: जलवायु परिवर्तन को सभी देशों के लिए खतरा बताया- https://newshaat.com/bihar-local-news/pm-modi-in-glasgow-called-climate-change-a-threat-to-all-co/cid5691613.htm