बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक IAS और बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का हुआ तबादला

बिहार में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 1 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 19 बिहार प्रशासनिक सेवा (BPS) के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके एक दिन पहले ही दर्जन भर IAS और करीब आधा दर्जन IPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे।
पटना नगर निगम को मिला नया अपर आयुक्त
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के मुताबिक, 2022 बैच के IAS अधिकारी आशीष कुमार को पटना नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे सारण जिले के सोनपुर अनुमंडल में एसडीओ के रूप में कार्यरत थे।

बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला
अधिसूचना के अनुसार, BPS के 19 अधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया है। इसमें सोमेश बहादुर माथुर को बेगूसराय नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, डॉ. प्रदीप कुमार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के सीईओ के पद पर तैनाती मिली है।
आशीष नारायण को नालंदा जिले के राजगीर अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है।
कई अनुमंडलों में नई तैनातियां
पीरो भोजपुर अनुमंडल का प्रभार अब कृष्ण कुमार को सौंपा गया है। अनिल कुमार को बेगूसराय सदर अनुमंडल, निधि राज को मढ़ौरा (सारण), आशुतोष गुप्ता को सिवान सदर अनुमंडल का नया एसडीओ बनाया गया है।
सीतामढ़ी, नवादा, दरभंगा सहित अन्य जिलों में बदलाव
बेलसंड अनुमंडल (सीतामढ़ी) की जिम्मेदारी वंदना सिन्हा को दी गई है, जबकि आनंद कुमार को सीतामढ़ी सदर, अमित अनुराग को नवादा, शशांक राज को बिरौल दरभंगा और अनीता सिन्हा को महाराजगंज (सिवान) भेजा गया है।
इसके अलावा दीपक कुमार को जयनगर (मधुबनी), प्रवीण कुंदन को टेकारी (गया), अमित कुमार और अमित राजन को भभुआ सदर, स्निग्धा स्नेहा को सोनपुर (सारण), रवि प्रकाश को अररिया सदर और नितेश कुमार को छपरा सदर अनुमंडल का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
UPSC परीक्षा के संचालन के लिए नई जिम्मेदारी
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की सफल निगरानी और संचालन हेतु मुकेश कुमार को पटना समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसी के साथ गौतम कुमार को इस कार्य से मुक्त कर दिया गया है।