Movie prime

केंद्र सरकार से JDU नेता की मांग, कॉलेज-विश्वविद्यालय में 50% महिला आरक्षण की करे पहल

 
जदयू

जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव आशीष रंजन सिंह ने भारत सरकार से मांग की है कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तर्ज पर देश के तमाम कॉलेज, विश्वविद्यालय के नामांकन में महिला आरक्षण ( 50%) की व्यवस्था का कानून लाए। जदयू नेता ने कहा कि इससे हमारी महिलायें-बहनों का विकास होगा। आशीष रंजन ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है। आशीष रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से पोशाक और साइकल योजना चला कर बड़ा कदम उठाया। इससे दसवीं तक की कक्षा में लड़कियों की उपस्थिति बढ़ी है।  

जदयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर पर भी महिला सश्क्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रशंसनीय कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से पंचायत स्तर पर 50 %  की आरक्षण लागू किए इस से महिलाओं साथ साथ समाज में बहुत ही प्रगतिशील परिवर्तन देखने को मिला है। भारत सरकार को चाहिए की वह मुख्यमंत्री की तर्ज पर देश के तमाम कॉलेज और विश्वविद्यालय के नामांकन में महिला आरक्षण की व्यवस्था का कानून लाए। आशीष रंजन ने कहा कि इससे महिलाओं का विकास होगा। साथ ही समाज का भी विकास होगा। जब महिलाएं शिक्षित होंगी तो प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो सकेगा। 

अब से बाहर निकलने पर मास्क है जरूरी!- https://newshaat.com/bihar-local-news/mask-is-necessary-when-exiting-from-now!-if-you-do-not-wear/cid6181049.htm