Movie prime

JDU का तेजस्वी पर हमला, पत्र के जवाब में पूछा- "बाढ़ घोटाले में आपके परिवार के कितने सदस्य थे?"

 

बिहार में बाढ़ और सुखाड़ की समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र का जदयू की ओर से जवाब आया है। पत्र में किए गए सवाल पर जदयू नेता निखिल मंडल ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से जवाब दिया है। 

निखिल मंडल ने कहा कि आपके अनुरोध की जरूरत नहीं है। बाढ़ से कैसे निजात पाया जाए इस पर हमारे मुखिया नीतीश कुमार लगातार काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं निखिल मंडल ने तेजस्वी यादव से सवाल भी किया। उन्होंने पूछा, " बाढ़ घोटाला में आपके परिवार के कितने सदस्य थे? बाढ़ आई मछली लाई किसने कहा था? गंगा मैया आपके द्वार आईं जिसने कहा था, क्या वो सही थे? जवाब है तो दीजिए?"

जदयू नेता निखिल मंडल
जदयू नेता निखिल मंडल

इधर, तेजस्वी यादव के पत्र लिखे जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष का लिखा हुआ कोई भी पत्र नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा था, " तेजस्वी मुझे पत्र लिखते ही कहां हैं, वह तो मीडिया में आता है। " मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमें पत्र लिखा जाएगा तब ही न पढ़ेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि तेजस्वी द्वारा लिखे पत्रों के मीडिया में आने से यह मुख्यमंत्री के नजर से छुपता नहीं है। वह भी देख ही लेते हैं।

बता दें, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को बाढ़ और सुखाड़ की समस्या पर पत्र लिखा था। पत्र लिखकर तेजस्वी यादव ने यह मांग की थी कि बिहार में हर साल बाढ़ और सुखाड़ की विभीषिका के कारण होने वाले नुकसान और नदी जोड़ने की लंबित योजना के महत्व को समझते हुए राज्यहित में उनके नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर आपदा संबंधित उचित मांगों को रखे।  

लॉकडाउन के समय 'आदमी मुसाफिर है' गाना गाने वाले दारोगा आखिर क्यों फरार हैं?- https://newshaat.com/bihar-local-news/why-are-the-inspectors-who-sang-the-song-aadmi-musafir-hai/cid5362058.htm