पटना म्यूजियम में भीषण धमाका, फटा फायर एक्सटिंग्विशर, दीवारों में दरार, दरवाजा चकनाचूर

पटना के पुराने म्यूजियम में गुरुवार को भीषण धमाका होने से अफरातफरी मच गई. धमाका इतना जोरदार था कि दीवारों में दरार आ गई जबकि शीशे के दरवाजे भी चकनाचूर हो गए. धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज आसपास के इलाके में काफी दूर तक गूंजी. शुरूआती जानकारी के अनुसार धमाका यहां रखे पुराने अग्निशमन के सिलेंडरों में हुआ. इसका प्रभाव काफी ज्यादा रहा जिससे इसकी जद में आने वाली दीवार और दरवाजे क्षतिग्रस्त हुए.
जानकारी के मुताबिक कर्मियों की लापरवाही के चलते यह धमाका हुआ है। बहुत समय से यहां पर फायर एक्सटिंग्विशर मशीन पड़ी हुई थी। मेंटेनेंस का ख्याल नहीं रखा गया। किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। सिर्फ दीवार और कांच को नुकसान पहुंचा है।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि डिफ्यूज किए बिना ही मशीन को धूप में रख दिया था। जिसके चलते धमाका हुआ है। डिफ्यूज करने के लिए विभाग को सूचना नहीं दी गई थी। 12 से 15 फायर एक्सटिंग्विशर को डिफ्यूज किया गया है। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी को इस दिशा में कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। इसमें CO2 गैस होती है। घटना के समय पास में कोई मौजूद रहता तो उसकी जान भी जा सकती है।
