मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट: तीन घंटे में इन 8 जिलों में बन सकती है बाढ़ जैसी स्थिति

Bihar: बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार सुबह से ही राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। बोरिंग रोड, कंकड़बाग, दानापुर, बिहटा, जगदेव पथ समेत राजधानी के कई इलाके जलमग्न हैं। बोरिंग कैनाल रोड पर पेड़ गिरने से चार घंटे तक सड़क जाम रही। नगर निगम की टीम द्वारा पेड़ काटा गया और मलबा हटाकर सड़क को साफ किया गया।
मौसम विभाग ने तत्काल अलर्ट जारी किया है। राज्य के 8 जिलों में अगले तीन घंटों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जैसे:
- पूर्वी चंपारण
- गोपालगंज
- सीवान
- समस्तीपुर
- नवादा
- शेखपुरा
- लखीसराय
- बेगूसराय
आपको बता दें कि, मौसम विभाग द्वारा राज्य के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके प्रमुख केंद्र हैं:

- अरवल
- गया
- नालंदा
- पटना
इन जिलों के अलावा अन्य 15 जिलों में मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। वहीं, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। जहां अति भारी बारिश की संभावना बानी हुई है।
औरंगाबाद में मरीजों की परेशानी बढ़ी
औरंगाबाद में झरी नदी का जलस्तर काफी तेज़ी से बढ़ने से अटल बिगहा गाँव में बाढ़ जैसा स्तिथि बन गया है। इसी कारण सदर अस्पताल में जलजमाव से मरीज परेशान हैं। वहीं, शेरघाटी में पुल बह जाने से फतेहपुर, पलकिया, शेरपुर समेत कई गाँवों का शहर से संपर्क टूट गया है। जिसकी वजह से लगभग 5 हजार लोग प्रभावित है।
मुंगेर में डायवर्सन बह गया
मुंगेर में गुहिया नदी का पानी डायवर्सन को बहा ले गया, जिससे तारापुर और खड़गपुर मार्ग ठप हो गया। सासाराम में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। इतना ही नहीं बल्कि बेगूसराय में गंगा का पानी खतरे से काफी ऊपर चला गया है। जिससे 30 हजार लोग खतरे से घिरे हुए हैं।
बांका के चानना नदी का बढ़ा जलस्तर
वहीँ, अगर बात करे बांका वहां बीते दिन से भारी बारिश हो रही है। जिस कारण चानन नदी का बहाव 81.6 सेंटीमीटर तक पहुंच गया है। जिसको लेकर वहां बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि, पटना नगर निगम के वार्ड 47 की अजीमाबाद कॉलोनी, महावीर कॉलोनी और पंचवटी नगर पानी में डूबे हुए हैं।