Movie prime

स्पेशल स्टेटस पर बोले मंत्री जीवेश मिश्रा- बिहार विशेष राज्य ही है, जनता को भटकाने की कोशिश न की जाए

 

बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र सिंह के बयान के बाद अब बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने भी एक बार फिर से यह साफ कर दिया है बिहार विशेष राज्य ही है। जीवेश मिश्रा ने कहा, " आप बार-बार यह क्यों सुनना चाहते हैं। हमने पहले भी कहा था कि बिहार विशेष राज्य है। हम लोग विशेष रूप से बिहार में काम कर रहे हैं। " मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार हमेशा से विशेष पैकेज देती रही है। 

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि जो लोग विशेष राज्य की चर्चा करते हैं उनको पता होना चाहिए कि विशेष राज्य के लिए कुछ नियमावली बनाए गए हैं। इसके अनुसार मैदानी भाग के राज्य विशेष राज्य के दर्जे के लिए फिट नहीं बैठते है और यह नियम यूपीए सरकार के द्वारा बहुत पहले से ही बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग विशेष राज्य के दर्जे के लिए बात कर रहे हैं, वह लोग भी उस सरकार का हिस्सा रहे हैं। बिहार विशेष राज्य है। बार-बार विशेष राज्य की मांग कर बिहार की जनता को भटकाने की कोशिश की जा रही है। पिछले 15 सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास के काम किए हैं और आज बिहार विशेष राज्य बन चुका है। 

पीएम

गौरतलब है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर बोलते हुए बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोई भी मांग सकता है विशेष राज्य का दर्जा। मांगने के तरीके पर मैं कुछ बात नहीं कहूंगा। केंद्र सरकार बिहार को विशेष मदद कर रही है, फिर भी लोगों को विशेष राज्य का दर्जा मांगना है तो मांगे। कौन क्या कहता है, उसपर कोई टीका टिप्पणी करता है तो मुझे उसकी परवाह नहीं है। बता दें कि मंत्री कैमूर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को विशेष मदद कर रही है, आर्थिक पैकेज भी दे रही है। 

CM के समाज सुधार अभियान पर RJD का तंज- https://newshaat.com/bihar-local-news/rjd-took-a-dig-at-cms-social-reform-campaign-said-the-gover/cid6124515.htm