Movie prime

रिंटू सिंह मामले में मंत्री लेसी सिंह पर लगा आरोप, तेजस्वी ने साधा JDU पर निशाना

इस मामले को लेकर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है
 

पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद रिंटू सिंह की जान जाने को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। रिंटू सिंह के परिजनों ने इस घटना को राजनीतिक साजिश बताया। साथ ही बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रिंटू सिंह के पिता ने सीधे-सीधे बिहार सरकार की मंत्री और धमदाहा से विधायक लेसी सिंह को इस साजिश के लिए जिम्मेदार ठहरा है। परिवार वालों का कहना है कि मुख्य आरोपी आशीष सिंह का भतीजा है। बता दें, हाल ही में हुए चुनाव में विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की पत्नी ने जिला परिषद सदस्य के तौर पर जीत हासिल की थी।

बता दें कि शुक्रवार की रात पूर्णिया में अपराधियों ने सरेआम रिंटू सिंह को गली मारकर उनकी हत्या कर दी। रिंटू सिंह की सिर समेत शरीर के कई दूसरे हिस्सों में गोली लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ताज्जुब की बात है कि हत्या की यह घटना पूर्णिया के सरसी थाना से चंद कदमों की दूरी पर हुई पर अपराधी आराम से बच निकले। पुलिस घटनास्थल पर तब पहुंची जब उन्हें जानकारी दी गई। वहीं अब इस मामले में कुछ बड़े सियासी चेहरों की ओर शक की सुई जा रही है। इधर, लोगों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है। 

इधर, इस मामले को लेकर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, रिंटू सिंह की हत्या को लेकर एक और खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, रिंटू सिंह ने 9 दिन पहले अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। इस खुलासे को लेकर तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस को जदयू कार्यकर्ता बता डाला है। 

तेजस्वी यादव ने कहा, " नवनिर्वाचित जिला परिषद ने बिहार पुलिस अर्थात जदयू पुलिस सह कार्यकर्ता को लिखित शिकायत की थी कि जदयू  की बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह का भतीजा उनकी हत्या करवा सकता है लेकिन जदयू पुलिस अपना कार्यकर्ता वाला फर्ज निभाने में तत्पर रही और उसकी हत्या हो गई। " यही नहीं उन्होंने कहा कि बिहार से अच्छा कानून राज कहीं नहीं होगा जहां पुलिस ही नागरिकों की हत्या करवाती है। 

क्या बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आएंगे बिहार- https://newshaat.com/bihar-local-news/apart-from-cm-osama-also-sent-invitation-to-bollywood/cid5748899.htm