Movie prime

मंत्री नीरज कुमार ने कर दिया साफ, कहा- JDU और BJP का एजेंडा है अलग-अलग

 

बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर भाजपा और जदयू के मत अभी तक एक नहीं हुए हैं। जहां एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातिगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक करना चाह रहे हैं और भाजपा की सहमति का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि जातिगत जनगणना पर भाजपा का मत जदयू से मेल नहीं खाता। 

आज पटना में बिहार सरकार के वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार बबलू ने साफ कर दिया कि जातिगत जनगणना जदयू का एजेंडा हो सकता है लेकिन भाजपा केंद्र नेतृत्व के साथ है। नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा का एजेंडा जनसंख्या नियंत्रण है। नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा भले ही बिहार में नीतीश कुमार के साथ है लेकिन हमारा एजेंडा अलग है। अपनी विचारधारा और एजेंडा चलाने की एनडीए में स्वतंत्रता है। वहीं नीरज कुमार ने नीतीश कुमार को ही अपना नेता बताया है। हर मंत्री नेता उनकी बात मानता है। नीतीश कुमार के कहने से ही सरकार चल रही है। मंत्री ने कहा कि राजद जो आरोप लगा रहा है वह गलत है। राजद जो सपना देख रही है वह कभी पूरा नहीं होगा। राजद सरकार बनाने का भ्रम छोड़ दे। 

जगदानंद सिंह
जगदानंद सिंह 

मालूम हो कि बीते रोज राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पटना में यह घोषणा की और कहा कि अगर जातिगत जनगणना के मामले पर भाजपा नीतीश कुमार का साथ छोड़ेगी तो राष्ट्रीय जनता दल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करेगा। राजद नेता ने भाजपा पर इस मामले को ठंडे बसते में डालने का भी आरोप लगाया था। वहीं जगदानंद सिंह के इस ऑफर के बाद बिहार में सत्ता के गलियारे में कयासों का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले जब जनता दरबार में इस संबंध में नीतीश कुमार से पूछा गया था तो उन्होंने एक तरह से इशारा किया था कि भाजपा के कारण सर्वदलीय बैठक बुलाने में विलंब हो रहा है। इधर, राजद के इस ऑफर का जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्वागत किया है। 

जदयू कार्यालय में 5 और पॉजिटिव, दही-चूड़ा भोज भी हुआ रद्द- https://newshaat.com/bihar-local-news/5-more-positive-in-jdu-office-dahi-chuda-bhoj-also-canceled/cid6188029.htm