Narendra Modi Birthday: 12 घंटे और 6 कलाकारों की मेहनत से बनकर तैयार हुआ PM मोदी का सैंड आर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मेगा इवेंट बनाने में बिहार भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिहार भाजपा कार्यालय में भी इस मौके पर बड़ा समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण बना प्रधानमंत्री का सैंड आर्ट। प्रधानमंत्री के 71 वर्ष पूरे होने पर 71 वर्ग फीट का सैंड आर्ट बनाया गया। इसे बनाने में 12 घंटे और 6 कलाकारों लगे। बता दें, भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मेगा इवेंट चलेगा।
प्रधानमंत्री के सैंड आर्ट को भव्य बनाने में कलाकारों ने खूब मेहनत की है। पटना आर्ट कॉलेज के 6 छात्रों ने मिलकर 71 वर्ग फीट में प्रधानमंत्री का सैंड आर्ट तैयार किया है। इस आर्ट में केसरिया रंग के कमल छाप के साथ ही बिहार के नक्शे को भी रखा गया है। लेकिन इसमें खास बात यह है कि पीएम मोदी की छवि को भारत के मानचित्र पर उकेरा गया है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री केसरिया बंडी और सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।
वहीं इस तस्वीर को मनमोहक बनाने के लिए कलाकारों ने सैंड आर्ट में रंगों का प्रयोग किया है। जहां दाढ़ी को सफेद रंग से रंगा गया है तो वहीं उनकी बंडी को भगवा रंग से रंगा गया है। भाजपा कला संस्कृति मंच की तरफ से किए गए इस पूरे आयोजन में कई और आकृतियां तैयार की गई हैं। इनमें राम मंदिर की थर्मोकोल से बनी आकृति के साथ ही जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर लहराते तिरंगे को भी दिखाया गया है। इन सभी आकृतियों की प्रदर्शनी प्रदेश भाजपा कार्यालय में लगी है।
वहीं महिला मोर्चा ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर मोदी चाय का स्टॉल लगाया। पंचायती राज प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना को लेकर हवन किया। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने के लिए मजार शरीफ पर चादरपोशी किया। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। मालूम हो कि 7 अक्टूबर को पहली बार नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता ने 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया है।
LJP सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म मामले में फैसला सुरक्षित, 20 सितंबर को कोर्ट करेगी सुनवाई- https://newshaat.com/bihar-local-news/verdict-reserved-in-rape-case-against-ljp-mp-prince-raj/cid5060514.htm







