Movie prime

भोजपुरी गानें में अश्लीलता पर लग सकती है रोक, CM के जनता दरबार में पहुंचा मामला

 

भोजपुरी गानों में अश्लीलता पर अब जल्द ही रोक लग सकती है। बिहार सरकार भोजपुरी गानों में अश्लीलता को लेकर कोई ठोस कदम उठा सकती है। आज जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने इसके संकेत दिए हैं। दरअसल, आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बिहार के बक्सर जिले के नंद कुमार ने भोजपुरी के गानों में अश्लीलता को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर ध्यान देने को कहा।

भोजपुरी गाने से जुड़ी शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिकायत जायज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत चीजों को रोका जाना चाहिए। उन्होंने इससे संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर कहा कि जल्द से जल्द इस सुझाव पर काम किया जाए। मुख्यमंत्री के इस प्रतिक्रिया के बाद से साफ अनुमान लगाया जा रहा है कि भोजपुरी गीत के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की जा सकती है। मालूम हो कि भोजपुरी राज्य के प्रतिष्ठित स्थानीय भाषाओं में से एक है।  

गौरतल है कि मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में कई अहम मुद्दों की सुनवाई कर रहे हैं। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण वर्ग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग, श्रम संसाधन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग आदि से जुड़े मुद्दों पर जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने आज शिकायतें लीं। 

वहीं इससे पहले भी भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मामला उठा है। करीब पांच महीने पहले भी यह मामला तूल पकड़ा था। खुद भोजपुरी फिल्म के अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों के अश्लील गानों पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून बनाने और इस पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को इसे लेकर पत्र भी लिखा था। 

बिहार में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा हुआ 7 करोड़ के पार- https://newshaat.com/bihar-local-news/corona-vaccination-figure-crosses-7-crores-in-bihar/cid5717263.htm