Movie prime

रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि आज, कार्यक्रम के जरिये चिराग और पारस दिखाएंगे अपना 'दम'

 

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान की पहली पुण्यतिथि मौके पर आज दिल्ली में उनके बेटे और जमुई से सांसद चिराग पासवान और पटना में उनके भाई केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया है। बता दें, रामविलास पासवान का निधन 8 अक्टूबर 2020 को हो गया था। 

बात करें चिराग के कार्यक्रम की तो राजधानी दिल्ली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक 12 जनपथ पर रामविलास पासवान की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं पटना में पशुपति पारस की तरफ से दोपहर 1 बजे 1 व्हीलर रोड स्थित पार्टी ऑफिस में कार्यक्रम का आयोजन तय है। दोनों नेताओं के इन कार्यक्रमों को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। 

गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने लोजपा के दोनों गुटों को अलग नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया था। जहां एक ओर चिराग पासवान गुट की पार्टी 'लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)' को हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पशुपति पारस गुट की पार्टी 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' को चुनाव चिन्ह के तौर पर सिलाई मशीन आवंटित किया गया है। नया नाम और चुनाव चिन्ह मिलने के बाद यह पहला मौका है जब दोनों ही गुट इस तरह का भव्य आयोजन करने जा रहे हैं। निश्चित ही बिहार में होने वाले उपचुनाव पर इसका प्रभाव दिखेगा। मालूम हो कि चिराग ने बिहार में होने वाले उपचुनाव के लिए दावेदारी की है। पार्टी ने तारापुर सीट से कुमार चंदन और कुशेश्वर स्थान सीट से अंजू देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

तेजप्रताप RJD स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हुए बाहर, कांग्रेस के लिए मांग सकते है वोट- https://newshaat.com/bihar-local-news/tej-pratap-out-of-the-list-of-rjd-star-campaigners/cid5424044.htm