Movie prime

साइबर क्राइम के शिकार बने RJD विधायक, बदमाशों ने फेक अकाउंट बनाकर फेसबुक फ्रेंड से मांगे थे रुपये

 


इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर क्राइम की बात आये दिन सुनी जाती है। वहीं अब विधायक भी इसके शिकार हो गए हैं। बता दें कि बिहार के मधुबनी से राजद विधायक समीर महासेठ साइबर क्राइम के शिकार हुए हैं। फेसबुक पर साइबर अपराधी राजद विधायक के नाम से फेक अकाउंट बनाकर उनके फेसबुक फ्रेंड में शामिल लोगों से चैटिंग करने लगे। 

चैटिंग और कॉलिंग के जरीय साइबर अपराधी उनके फेसबुक फ्रेंड से पैसे की भी डिमांड करने लगे। लेकिन इसकी जानकारी समीर महासेठ को नहीं थी। जब उनके जानने वालों का फोन आना शुरू हो गया तब समीर महासेठ को इसकी जानकारी हुई। जानकारी मिलते ही राजद विधायक ने फेसबुक के माध्यम से लोगों को सूचित किया। राजद विधायक ने लोगों से कहा कि अगर उनका नाम लेकर कोई रुपया मांगे तो बिल्कुल न दें। किसी के झांसे में ना आएं। 

समीर महासेठ ने बताया कि जिन लोगों से रुपये की मांग की गई वह उनकी आवाज को बहुत अच्छे से पहचानते हैं। संदेह होने पर ही लोगों ने सीधे उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। तब पता चला कि किसी ने उनके फोटो और नाम से फेक आईडी बना ली है और उससे लोगों से पैसे की मांग कर रहे हैं। हालांकि, मामले के सामने आते ही राजद विधायक ने पुलिस मुख्यालय के आईजी राजेश राठी से इसकी शिकायत की। 

अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर BJP दफ्तर में हुआ मूर्ति का अनावरण- https://newshaat.com/bihar-local-news/statue-unveiled-in-bjp-office-on-atal-bihari-vajpayees/cid6104091.htm