Movie prime

RCP सिंह के जन्मदिन पर शुभानंद मुकेश ने दी बधाई

 

आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का जन्मदिन है। आरसीपी सिंह के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों और कार्यकर्ता ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर कांग्रेस के दिवंगत नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश ने भी आरसीपी सिंह को बधाई दी। 

शुभानंद मुकेश ने अपने फेसबुक पर लिखा, " केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं पूर्व जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन दें और आप इसी तरह जनसेवा के अविरत कार्य करते रहें, ऐसी प्रार्थना करता हूं। " बता दें शुभानंद मुकेश पहले कांग्रेस में थे। हाल ही में उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया था। 

आरसीपी सिंह पटना एयरपोर्ट पर
पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का हुआ स्वागत 

गौरतलब है कि आज केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का जन्मदिन है, और इस मौके पर वह पटना पहुंचे हैं। जहां, एयरपोर्ट पर पहले से सैकड़ों की संख्या में आए जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। साथ ही आरसीपी सिंह पर जदयू कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही फूलों की बारिश भी की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अपना जन्मदिन मनाने के लिए एयरपोर्ट से ही अपने पैतृक गांव के लिए निकल गए। 

क्या अधिकारी नहीं सुनते CM की बात?- https://newshaat.com/bihar-local-news/do-the-officers-not-listen-to-cms-talkwhile-speaking-from-t/cid6141498.htm