तेजप्रताप ने विभा देवी को बनाया अपने विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रतिनिधि
बिहार की राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा के विधायक तेजप्रताप यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र से अपने स्थान पर विभा देवी को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। विभा देवी राजद नेत्री हैं और समस्तीपुर की रहने वाली हैं।
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की राजद नेत्री श्रीमती विभा देवी जी को विधायक प्रतिनिधि का नियुक्ति पत्र दिया।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 7, 2022
बहुत-बहुत बधाई। pic.twitter.com/nzsZYll4Ah
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की राजद नेत्री श्रीमती विभा देवी जी को विधायक प्रतिनिधि का नियुक्ति पत्र दिया।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 7, 2022
बहुत-बहुत बधाई। pic.twitter.com/nzsZYll4Ah
तेजप्रताप यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रतिनिधि विभा देवी को बनाया है। वह राजद नेता अशोक यादव की पत्नी है और समस्तीपुर के बिथान की रहने वाली है। इसकी जानकारी तेजप्रताप यादव ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। तेजप्रताप ने कहा, " हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की राजद नेत्री श्रीमती विभा देवी को विधायक प्रतिनिधि का नियुक्ति पत्र दिया। बहुत-बहुत बधाई। " तेजप्रताप ने कहा कि आशा करता हूं कि विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त श्विभा देवी जनता के प्रति अपनी कर्त्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करेंगी।
बिहार की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक में- https://newshaat.com/bihar-local-news/all-big-news-of-bihar-in-one-click/cid6188708.htm