Movie prime

बिहार की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक में

 

पहली खबर- राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने दहशत मचा रखी है। बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह राजद नेताओं को गोली मार दी है। बेउर थाना के हर्निचक में लालू राबड़ी सेवा संस्थान के मालिक मुन्ना उर्फ नंदकिशोर को उनके मैरेज हॉल के ही पास अपराधियों ने गोली मार दिया। मुन्ना जब अपने हॉल से स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी आए और गोली मार दिया। यह घटना सुबह 6:30- 7:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। 

दूसरी खबर- सोशल मीडिया पर महिलाओं को निशाना बनाना बड़ा आसान होता है। कई क्षेत्रों में अभी भी महिलाओं तक फोन और सोशल मीडिया की पहुंच सीमित है और दूसरा स्क्रीन के पीछे के गुनहगार के बारे में महिलाएं अपने परिवार में सहजता से नहीं बता पाती हैं। ऐसा ही एक ऐप इन दिनों चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं बुल्ली बाई ऐप की जिसके जरिए मुस्लिम महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश की गई। मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक तीन लोगों को अरेस्ट किया है, इसमें से एक युवक बिहार का रहने वाला है। 

तीसरी खबर- इस वक्त की बड़ी खबर जदयू कार्यालय से आ रही है। जदयू ऑफिस में पांच और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऑफिस की सुरक्षा में लगे तीन गार्ड कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जदयू ऑफिस में संक्रमितों की संख्या अबतक 13 हो गई है। इसे देखते हुए जदयू ऑफिस में किसी के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। 

चौथी खबर- पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर बीते दिनों जो कुछ भी हुआ उसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने के कारण प्रधानमंत्री को अपनी यात्रा स्थगित कर वापस दिल्ली लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री ने इसे चिंताजनक, निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 

पांचवी खबर- बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर भाजपा और जदयू के मत अभी तक एक नहीं हुए हैं। जहां एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातिगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक करना चाह रहे हैं और भाजपा की सहमति का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि जातिगत जनगणना पर भाजपा का मत जदयू से मेल नहीं खाता।