Movie prime

तेजस्वी ने CM पर कसा तंज, कहा- कथनी और करनी में है अंतर, जातीय जनगणना कराने की इच्छा ही नहीं है

 

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने बिहार में जातीय जनगणना कराने के लेकर कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है। मालूम हो कि तेजस्वी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राजनीति के गलियारे में राजद और जदयू के एक होने की अटकलें तेज हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इच्छुक होते तो कब का करवा दिए होते जातीय जनगणना। 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जातीय जनगणना की मांग को लेकर लालू यादव सड़कों पर उतरे थे, उन्होंने बिहार भी बंद करवाया था। वहीं बात करें अगर विशेष राज्य के दर्जा की तो जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं तो गांधी मैदान में आंचल फैलाकर उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आगे विशेष राज्य का दर्जा की मांग की थी। जातीय जनगणना का प्रस्ताव बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से दो बार पास हो चुका है। फिर इसे लेकर अब बैठक क्या करना। 

तेजस्वी ने कहा, " मुख्यमंत्री के कथनी और करनी में अंतर है। अगर हम मुख्यमंत्री होते तो अब तक तो करवा दिए होते। आखिर और भी राज्यों ने अपने खर्चे पर जातीय जनगणना कराया है। मुख्यमंत्री ने हमेशा सूबे की जनता को बेवकूफ बनाया है। लेकिन बिहार की जनता ने भी सबक सिखाया, बना दिया ने तीसरे नंबर की पार्टी। "

वहीं जब पत्रकारों ने कहा कि मुख्यमंत्री से आपकी नाराजगी समय समय पर सामने आती रहती है। इस पर तेजस्वी ने कहा,  " हम नेता प्रतिपक्ष हैं। हमारा काम है बिहार की जनता के बारे में सोचना, जो गलत हो रहा है उस पर सवाल उठाना। मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से जवाब मांगना। बिहार में बेरोजगारी है, भ्रष्टाचार है, गरीबी है, पलायन है, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। हम सवाल क्यों न पूछें? हमारा काम है सरकार से सवाल पूछना। "  

वहीं इस सवाल पर कि अगर जदयू भाजपा के खिलाफ जाकर जातीय जनगणना कराती है तो राजद सरकार गिरने से बचाएगी, तेजस्वी ने कहा कि राजद क्यों चिंता करेगी जदयू की। यह भाजपा और जदयू का आपसी मामला है। राजद को बस बिहार की जनता की चिंता है। भाजपा क्यों सरकार गिराने लगी। मुख्यमंत्री की इच्छा ही नहीं है जातीय जनगणना कराने की। मुख्यमंत्री इच्छुक होते तो करवा दिए होते जातीय जनगणना।

बिहार में ओमिक्रोन का विस्फोट, IGIMS में मिले एक साथ 2 दर्जन से अधिक संक्रमित- https://newshaat.com/bihar-local-news/omicron-explosion-in-bihar-more-than-2-dozen-infected-toget/cid6199422.htm