Movie prime

दिल्ली पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने दिया ललन सिंह के सवालों का जवाब

 

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचे। वहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जुबानी हमला किया है। मालूम हो कि इससे पहले ललन सिंह ने तेजस्वी यादव को लेकर कड़ी टिपण्णी की थी। ललन सिंह ने तेजस्वी यादव को उनके माता-पिता के समय का शासनकाल याद दिलाया। साथ ही कहा कि तेजस्वी खुद अव्यवस्था के प्रतीक हैं। वहीं अब इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। 

दरअसल, तेजस्वी यादव गुरूवार को अपनी पत्नी रेचल उर्फ राजश्री के साथ दिल्ली गए हुए हैं। वहां जब पत्रकारों ने उनसे ललन सिंह के बयान को लेकर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, " बिहार विधानसभा की कार्यवाही नहीं देखते हैं यह लोग। 1990- 2005 तक हमलोगों की सरकार थी। उसके बाद से 2018 तक शिक्षा का, स्वास्थ्य का, रोजगार का सभी का हाल बुरा है। यह लोग इतिहास जा कर देखें। " 

वहीं तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा। काह कि डबल इंजन का एक भी इंजन ठीक से नहीं चल रहा है। एक अपराध तो दूसरा भ्रष्टाचार पर चल रहा है। वहीं जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से पूछा कि जातीय जनगणना पर वह क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि इसमें तय क्या करना है, सारी विपक्षी पार्टियां तो जातीय जनगणना कराने के पक्ष में है तो फिर इस पर विचार क्या करना। इसलिए बिहार सरकार को जल्द से जल्द जातीय जनगणना कराना चाहिए। 

बता दें कि ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा था,  " तेजस्वी यादव अव्यवस्था के प्रतीक रहे हैं उनके पिताजी और माताजी के शासनकाल में बिहार में जो अव्यवस्था थी वही उनकों समझ में आता है। इसके आगे उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता है।  " 

लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाए जाने से JDU MLC को है दिक्कत- https://newshaat.com/bihar-local-news/jdu-mlc-has-problem-due-to-increase-in-the-age-of-marriage/cid6092988.htm