Movie prime

बिहार की सबसे कम उम्र की मुखिया....कहा- गांव के विकास के लिए करेंगी काम

 

एक ओर जहां सांसदों-विधायकों के रिश्तेदार, फिल्मी स्टार पंचायत चुनाव नहीं जीत पाए। वहीं बिहार के शिवहर जिले से राज्य की सबसे कम उम्र की मुखिया के रूप में 21 साल की अनुष्का कुमारी ने जीत दर्ज की है। अनुष्का शिवहर प्रखंड के कुशहर पंचायत से मुखिया के रूप में चुनी गई है। सबसे कम उम्र की मुखिया व युवा मुखिया के रूप में अनुष्का सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। अनुष्का ने 287 वोटों से जीत दर्ज की है।

अनुष्का कुमारी को 2625 मत मिला है वहीं उनके प्रतिद्वंदी रही रीता देवी को 2338 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही। अनुष्का ने अपने जीत का श्रेय जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि मैं जनता के विश्ववास पर खरी उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। मैं गांव के विकास के लिए तत्पर रहूंगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा युवाओं खासकर लड़कियों व महिलाओं को राजनीति में आगे आने की अपील की। युवाओं के कंधे भर देश और समाज का बोझ रहता है। अनुष्का ने बताया है कि क्षेत्र में विकास के मॉडल को गढ़ा जाएगा। अन्य राज्यों में पढ़ाई और यात्राओं के दौरान जो भी बेहतर देखने को मिला है, उसके आधार पर यहां विकास किया जाएगा। भ्रष्टाचार को दूर करते हुए पंचायत की जनता के भरोसा पर खड़ा उतरने का काम किया जाएगा। कुशहर पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया अनुष्का कुमारी के पिता सुनील सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य हैं। अनुष्का अपने दादा को आदर्श मानती हैं। 

बता दें, अनुष्का को पंचायत चुनाम में यह कामयाबी पहले ही प्रयास में मिली है। अनुष्का ने हरियाणा से दसवीं की पढ़ाई की है। इसके बाद कर्नाटक से ग्रेजुएट से हिस्ट्री ऑनर्स से डिग्री हासिल की है। ऑनर्स करने के बाद पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाई थी। अनुष्का ने आगे भी पढ़ाई जारी रखने की बात कही।

भारतीय प्रेस परिषद ने बेनीपट्टी के अविनाश झा मामले में लिया संज्ञान- https://newshaat.com/bihar-local-news/press-council-of-india-took-cognizance-of-benipattis-avinas/cid5780827.htm