Movie prime

चोरों के निशाने पर सांसदों के घर, रमा देवी के घर हुई चोरी

 

बिहार में अपराध चरम पर है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि आम लोगों के साथ-साथ वह वीआईपी लोगों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है। बता दें मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित बृज बिहारी गली में शिवहर की सांसद रमा देवी के घर चोरी हुई है। चोरों ने उनके घर से जेवर और कैश चोरी किया है। ताज्जुब की बात यह है कि सांसद का घर थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। 

इस घटना की जानकारी के मिलते ही हड़कंप मच गया है। गुरुवार देर रात ब्रह्मपुरा थानेदार अनिल गुप्ता मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। सांसद के पीए से पुलिस ने कई बिंदुओं पर जानकारी ली। करीब दो बजे रात तक पुलिस जांच में जुटी रही। इस दौरान काफी गोपनीयता बरती गई। टाउन डीएसपी रामनरेश पसवान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अब तक आवेदन नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद चोरी किए गए समान का पता लगेगा कि कितने की संमपत्ति चोरी हुई है।  

समाज सुधार अभियान: आज गोपालगंज में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम- https://newshaat.com/bihar-local-news/social-reform-campaign-chief-ministers-program-in-gopalganj/cid6097177.htm