Movie prime

बिहार के DGP एसके सिंघल समेत ये 9 IPS अधिकारी होंगे रिटायर

 

नए साल में प्रवेश के साथ ही बिहार पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिर्वित होंगे। बिहार के वर्तमान डीजीपी संजीव कुमार सिंघल (एसके सिंघल) इसी वर्ष दिसंबर के अंत में सेवानिर्वित होने वाले हैं। डीजीपी के अलावे कई आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारी भी इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 

1988 बैच के आईपीएस ऑफिसर संजीव कुमार सिंघल 19 दिसंबर 2022 को सेवानिर्वित होंगे। वह 19 दिसंबर 2020 को डीजीपी बने थे। इसके बाद उनका कार्यकाल 2 वर्षों के लिए बढ़ाया गया था। इनके अलावा आईजी ट्रेनिंग विजय कुमार वर्मा 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। हाल ही में प्रमोशन प्राप्त किये आईपीएस अधिकारी प्रांतोष कुमार दास जो कि आईजी बने हैं, वह भी 21 जनवरी 2022 को रिटायर हो रहे हैं। आईजी जितेंद्र मिश्र 28 फरवरी 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डीआईजी रत्न मणि संजीव 21 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। 

डीआईजी सारण रेंज रविंद्र कुमार 31 मई 2022 को रिटायर हो रहे हैं। डीआईजी उमाशंकर प्रसाद 21 जनवरी 2022 को सेवानिर्वित हो रहे हैं। डीआईजी दिलीप कुमार मिश्रा की सेवा निवृति की तारीख 31 अगस्त 2022 है। वहीं, डीआईजी सिविल डिफेंस अमजद अली 31 अक्टूबर 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

CM नीतीश के शराबबंदी कार्यक्रम में दारु पार्टी- https://newshaat.com/bihar-local-news/alcoholic-party-in-cm-nitishs-party-chief-ministers-officia/cid6153787.htm