Movie prime

आज जनता दरबार में CM सुनेंगे इन विभागों से जुड़ी शिकायतें

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। जनता दरबार में मुख्यमंत्री दो दर्जन महकमों से जुड़े मामलों की जन-सुनवाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज ऊर्जा विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निमार्ण विभाग, ग्रामीण विभाग उद्योग, गन्ना उद्योग, नगर विकास एवं आवास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना एवं विकास, पर्यटन आदि से जुड़े मामले की सुनवाई करेंगे। 

गौरतलब है कि 5 साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार की एक बार फिर से शुरुआत की है। जनता दरबार कार्यक्रम हर महीने पहले तीन सोमवार को आयोजित किया जाता है। हर सोमवार को तय विभागों से जुड़े मामलों का ही निष्पादन मुख्यमंत्री करते हैं। आज सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री दो दर्जन महकमों से जुड़े मामले सुनेंगे। मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हो गया है।

आरोपों से घिरी मंत्री लेसी सिंह ने तोड़ी चुप्पी- https://newshaat.com/bihar-local-news/minister-lacy-singh-surrounded-by-allegations-broke-silence/cid5756180.htm